जांजगीर चांपा

युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म: 2 वर्षो से जबरदस्ती शारीरिक शोषण करता रहा आरोपी…अब गिरफ्तार

जांजगीर चांपा। युवती को शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है की आरोपी गोपाल चंद्रा पिछले 2 वर्षो से पीड़िता को शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म कर रहा था। मामला जैजैपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता ने जैजैपुर थाना में लिखित रिपोर्ट दर्ज करायी कि पिछले करीब 2 वर्षो से आरोपी गोपाल चंद्रा पिता देवराम चंद्रा साकिन बेलादूला द्वारा पीडिता को शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाकर बलात्कार किया है।

पीड़िता की रिपोर्ट पर जैजैपुर पुलिस ने अपराध क्रमांक 13/22 धारा 376 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन मे विवेचना दौरान पीड़िता, गवाहों के कथन, घटनास्थल निरीक्षण एवं मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी गोपाल चंद्रा को अपराध घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक गोपाल सतपथी, सहायक उप निरीक्षक मथुरा प्रसाद मन्नेवार, प्रधान आरक्षक पूरनलाल कैवर्त, आरक्षक देवनारायण चंद्रा, अश्वनी जायसवाल, राजेश यादव, महिला आरक्षक राजकुमारी खरे का विशेष योगदान रहा है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *